'हमें बीजेपी की चालाकियों में नहीं पड़ना चाहिए था...' हार के बाद शिवपाल ने बताया क्यों नहीं मिली जीत ?

लखनऊ, 13 मार्च: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव में सपा गठबंधन की हार को लेकर कहा कि इसकी समीक्षा करनी चाहिए। शिवपाल ने कहा कि कहीं ना कहीं कमियां रही हैं, जिसकी वजह से सपा गठबंधन को जीत नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि हमें कमियों की समीक्षा करनी होगी और चिंतन करना पड़ेगा।

up election 2022 results Shivpal Singh Yadav said we would strengthen our party

'खामियां भी थीं और कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में थे'

एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में शिवपाल ने दावा किया कि माहौल अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो गठबंधन बना था उसका था, लेकिन कहीं ना कहीं कमियां रही हैं, जिसकी वजह से जीत हासिल नहीं कर पाए। शिवपाल से पूछा गया कि क्या सपा गठबंधन को अति आत्मविश्वास हो गया था या गलतियां ज्यादा हो गईं? इसपर उन्होंने कहा कि खामियां भी थीं और कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में थे। जो चालाकियां बीजेपी कर रही थी, उसका हमारा संगठन मुकाबला नहीं कर सका। हम अपने संगठन को प्रशिक्षित नहीं कर पाए।

'बीजेपी की चालाकियों में नहीं पड़ना चाहिए था'

शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के लिए खूब पैसे बांटे। इसके अलावा गरीबों को राशन, किसानों को एक साल में 6000 रुपए दिए जाने की वजह से भी बीजेपी को वोट ज़्यादा मिला है। परिवारवाद को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि कहीं ना कहीं जो बीजेपी की चालाकियां थीं, उसमें नहीं पड़ना चाहिए था। सीधे-सीधे तरीके से हम लोग काम करते हैं। किसी की चिंता नहीं करते कौन क्या बोल रहा है। अपने जो मुद्दे होते हैं हम थे तो डटना था और डट कर बीजेपी की जितनी गलत नीतियां थीं, उनका मुकाबला डटकर करेंगे।

Recommended Video

    सौ में वो एक सीट जहां बचा security deposit और बची Owaisi की लाज ! | वनइंडिया हिंदी

    'जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे बखूबी निभाएंगे'

    नेता प्रतिपक्ष को लेकर सबसे आगे चल रहे नाम को लेकर शिवपाल ने कहा कि जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी, वो बखूबी निभाएंगे। संगठन की मिलेगी तो वो हम निभाने का काम करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा, ''हम चाहेंगे कि वह निष्पक्ष होकर उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए काम करें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+