UP election 2022: केजरीवाल का ऐलान- महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपए, BJP को घेरा
लखनऊ, 02 जनवरी: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रैली को संबोधित करते हुए यूपी की योगी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। साथ ही महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हम हर महीने 1000 रुपए देंगे।
Recommended Video

बीजेपी पर केजरीवाल का वार
केजरीवाल ने कहा, ''हमारी सरकार आने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हम हर महीने 1000 रुपए देंगे। बीजेपी ने कहा कि महिलाओं को हजार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी। मैंने कहा तुमने हजारों रुपए डकार लिए तुम नहीं बिगड़े, हजार रुपए में महिलाएं बिगड़ जाएंगी? केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में इन पार्टियों ने जानबूझकर देश को गरीब और अशिक्षित रखा, ताकि हम इनकी रैलियों में जाते रहें और इनके वोट बैंक बनते रहें। सरकारी स्कूलों को खराब रखा, 5 साल में अगर हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो क्या यूपी में नहीं हो सकते थे?
'योगी सरकार ने केवल श्मशान घाट बनवाए और लोगों को वहां पहुंचाया'
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया। दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान सबसे खराब व्यवस्था उत्तर प्रदेश में हुई थी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सभी नागरिकों को अयोध्या की मुफ्त यात्रा और रहने-खाने का पूरा खर्च हम उठाएंगे। हम लोग दिल्ली से अभी तक 2000 लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भेज चुके हैं। उन्होंने कहा, मैं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का परम भक्त हूं और उनके सपनों को साकार करूंगा। आजादी के 75 वर्ष बाद भी सरकारों ने लोगों को जानबूझकर अनपढ़ रखा। मैं सभी को अच्छी शिक्षा दूंगा। हर साल 10 लाख नौकरियां दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications