प्रवासी श्रमिकों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, किया आर्थिक मदद का ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सीएम ने यह घोषणा मध्य प्रदेश के गुना और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर सड़क हादसे में मारे गए प्रवासी श्रमिकों के लिए की है। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के शवों को बिहार भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे प्रवासी श्रमिक
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब श्रमिकों को ले जा रहे ट्रक की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। यह हादसा मध्म प्रदेश के गुना जिले के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था। जबकि बस खाली थी और ग्वालियर से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 55 अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के गुना में हुए एक सड़क हादसे में यूपी के प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पंजाब से बिहार जा रहे थे प्रवासी श्रमिक
वहीं, मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए है। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सहारनपुर मंडलायुक्त को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके हादसे के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कि इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- मुजफ्फरनगर हादसे पर अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुख, बोले- मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों?












Click it and Unblock the Notifications