आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे अखिलेश यादव, कई अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के आज विधानसभा की लिफ्ट में काफी देर तक फंसे रहे। तकरीबन आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद अखिलेश यादव को सुरक्षा दस्ते ने लिफ्ट से बाहर निकाला।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी बाल संसद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लिफ्ट में थे। लेकिन जब वह लिफ्ट में थे तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गयी और आधे घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट को देशी जुगाड़ से खोला गया जिसके बाद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को बाहर निकाला जा सका। यहां गौर करने वाली बात यह है कि लिफ्ट मुख्य रुप से मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों के लिए ही है।
लिफ्ट से बाहर आने के बाद ही मुख्यमंत्री ने अधिशाषी अभियंता, एई, जेई को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही लिफ्ट कंपनी थायसन क्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications