Uttar Pradesh Assembly Election 2022: यूपी में 50 से 100 सीटों पर शिवसेना लड़ेगी चुनाव, संजय राउत ने किया ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। इसी क्रम में शिवसेना के नेता संजय राउत ने ऐलान किया है कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर ही वो कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सावधान रहने की जरूरत है। अभी लहरों की गति धीमी है लेकिन आने वाले समय में भाजपा का जहाज तेज लहरों में डगमगा सकता है।

सांसद संजय राउत ने कहा था कि भाजपा ओपिनियन पोल की अफवाह फैला रही है लेकिन उसपर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश और गोवा में बदलाव निश्चित है। बता दें कि शिवसेना से समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर लगातार अटकलें चलती रही हैं। इससे पूर्व साल 2021 के दिसंबर माह में शिवसेना के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने शिवसेना के यूपी चुनाव लड़ने की बात को स्पष्ट कर दिया था।
शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार के एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया से भी ये बात कही थी। संजय राउत ने कहा था जिस प्रकार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं, उसे देखकर लगता है कि उत्तर प्रदेश में हवा बदलने वाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच कुल सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications