अखिलेश-शिवपाल के गठबंधन पर डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- इससे BJP की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

लखनऊ, 17 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि ऐसे किसी भी गठबंधन से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। डिप्टी सीएम ने 2022 के चुनाव में फिर से 300 से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है।

up assembly election 2022 keshav maurya reaction on akhilesh yadav shivpal allience

भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है।

केपी मौर्य ने कहा कि भाजपा के पास तन समर्पित मन समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है। सपा, बसपा, कांग्रेस या कोई गठबंधन बीजेपी के सामने 2022 के चुनाव में मुझे कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें, साल 2017 के चुनाव के बाद यादव परिवार दो टुकड़ों में बंट गया था। हालांकि, इसकी शुरुआत 2016 में ही हो गई थी। परिवार की यह लड़ाई यहां तक पहुंच गई कि अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया तो चाचा ने भतीजे को ही पार्टी से ही बाहर कर दिया। थोड़े दिन के लिए यह लड़ाई थम गई, लेकिन शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अगल पार्टी बनाकर अलग राह चुन ली थी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Shivpal का गठबंधन, लेकिन सामने है ये बड़ी चुनौती ? | वनइंडिया हिंदी

    चाचा और भतीजे एक बार फिर साथ आए

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरकार चाचा और भतीजे एक बार फिर साथ आ गए हैं। चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई. क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+