पर्यावरण को बचाने के लिए 12 सुंदरियों को मिला मिस नैचुरल का खिताब
लखनऊ। देश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कई छोटी-बड़ी संस्थायें अपने स्तर पर अनवरत काम करती रहती हैं। उनमें से ही एक संस्था कासाग्रीन एक नयी मुहिम चला रहा है।
वायु प्रदूषण देश के लिए कैंसर...रोका नहीं तो हो जायेगा जानलेवा

राधे कृष्णा समूह ने रविवार को गो ग्रीन विद कासा ग्रीन अभियान के तहत पौधा रोपण अभियान को चलाया। इस अभियान के तहत उन सुंदरियो को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपॉर्टमेंट में वृक्षारोपण किया।
समूह ने 12 फाइनलिस्ट सुंदरियों को सम्मानित करते हुए उन्हें पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगो को प्रेरित करने के प्रयास को भी सराहा। साथ ही इन लोगों को अन्य महिलाओं को समाज के लोगो को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने के प्रेरित करने को भी कहा।
वहीं समूह के प्रबंध निदेशक नवीन गोयल का कहना है कि हम धरती का एक हिस्सा है, अगर हमें यहाँ जीवित और स्वस्थ्य रहना है तो प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखना होगा। हमारे इस अभियान का उददेश्य है, कि आज हम पौधा-रोपण करेंगे तो कल यही पौधे हमे छाया प्रदान कर हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे।

कासा ग्रीन्स में पौधा रोपण अभियान में लोगों के बीच पर्यावरण की जागरूकता बढाने के लिये राधे कृष्णा समूह के डीजीएम अमित शर्मा के संग मिस नैचुरल्स की १२ फाइनलिस्ट् कोमल गौतम, नम्रता, राजपूत, प्राची, आकृति गुप्ता, खुशी मोइले, काजल, साइबा जावेद, अद्रिका बिसेन,याशिका अग्रवाल, साक्षी राज, कंचन, वर्षा और लखनऊ की आरूषि ने लोगों को संदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications