मुजफ्फरनगर में रामलीला के दौरान पथराव, तनाव बढ़ा

एकबार फिर से यहां हिंसा को भड़ाकाने की कोशिश की गई। रामलीला के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने मंच पर पत्थरबाजी की। कुछ शरारती तत्व शहर के माहौल बिगाड़ने के प्रयास से रामलीला के मंच पर पत्थर फेंकने लगे। घटना मुजफ्फरनगर के कवाल कस्बे में घटी। जिसके बाद वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
लोगों में भगदड़ मच गई। भागने की कोशिश में दो महिलाएं घायल हो गई। स्थिति को देखते हुए तत्काल ही घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती के बाद कोई हिंसा तो नहीं हुई है, लेकिन तनाव बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications