लखनऊ पहुंचकर भी योगी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाईं उमा भारती, बताई ये वजह

लखनऊ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता लखनऊ पहुंचे। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती लखनऊ पहुंचकर भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सकीं।

Uma Bharti could not attend Yogi Adityanath swearing in ceremony due to jam in Lucknow

'मैं शपथ ग्रहण स्थल तक ट्रैफिक जाम के कारण नहीं पहुंच सकी'

उमा भारती ने शुक्रवार की शाम एक ट्वीट में लिखा, ''मैं योगी जी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ आई। यहां पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की छोटी सी भूल से मैं शपथ ग्रहण स्थल तक ट्रैफिक जाम के कारण नहीं पहुंच सकी। मैं योगी जी सरकार की सफलता की कामना करती हूं।''

योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी CM समेत 52 मंत्रियों ने ली शपथ

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम समेत 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। लखनऊ में बड़े समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं और इसके बाद 20 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद को राज्यमंत्री बनाया गया है, वो योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का अकेला मुस्लिम चेहरा हैं। जिनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+