बिना जानकारी के दौड़ती रही ट्रेन, लखनऊ से खाली वापस गयी 18 बोगियां
लखनऊ। नासिक कुंभ के यात्रियों के लिए रेलवे ने कुछ ज्यादा ही खास इंतजाम किया है। इंतजाम भी ऐसा जिसकी खुद रेलवे को भी खबर नहीं है। नासिक कुंभ से लखनऊ के लिए रवाना की गयी ट्रेन की जानकारी लखनऊ में किसी को नहीं थी।
ट्रेन में सफर करने से पहले जरुर जान लें ये खास बात
नासिक से लखनऊ के लिए रवाना की गयी ट्रेन 01245 जब लखनऊ पहुंचने वाली थी तो इसकी जानकारी लखनऊ मे रेलवे अधिकारियों के पास नहीं थी। यह ट्रेन बिना किसी नोटिफिकेशन के चला दी गयी।
मध्य रेलवे ने इस विशेष ट्रेन को चलाये जाने की सूचना उत्तर रेलवे को नहीं दी जिस वजह से जब यह ट्रेन लखनऊ पहुंची तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इस ट्रेन में कुल 18 बोगियां लगी थी साथ ही यह भुसावल , खंडववा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी और कानुपर रुकते हुए लखनऊ। आयी पूर्व सूचना नहीं होने की वजह से इस ट्रेन को लखनऊ से नासिक खाली ही रवाना कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications