नहर में गिरे दो युवकों की कुछ यूं बचाई हेड कॉन्स्टेबल ने जान, Video देख लोगों ने दिलेरी की तारीफ
नहर में गिरे दो युवकों की कुछ यूं बचाई हेड कॉन्स्टेबल ने जान, Video देख लोगों ने दिलेरी की तारीफ
लखनऊ, 18 अगस्त: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी दो युवको की जान बचाते हुए नजर आ रहा है। अगर पुलिसकर्मी ने दिलेरी नहीं दिखाई होती तो शायद दोनों युवकों का बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता। वहीं, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बहादुरी और दिलेरी की दिल से तारीफ कर रहे है। बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।

बाइक सवारों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने लगाई छलांग
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 30 सेकंड का है। जिसमें यूपी पुलिस के ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल पंकड पांडेय नहर में गिरे दो युवकों को बचाते हुए नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक नशे में थे। इस दौरान उनकी बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई और पकरी नहर में दोनों बाइक सवार गिर गए। दोनों बाइक सवारों को नहर में गिरता देख ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबर ने भी नहर में छलांग लगा दी।
काफी जद्दोजहद के बाद ऐसे बचाया
हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय ने दोनों युवकों को काफी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाल लिया। तो वहीं, अब इस पूरे घटना क्रम का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय की बहादुरी और दिलेरी की तारीफ कर रहे है। तो वहीं, बाइक सवार दोनों युवकों ने भी हेड कॉन्स्टेबल को शुक्रिया कहा।

वर्दी में हेड कॉन्स्टेबल ने लगाई थी नहर में छलांग
दोनों युवकों को नहर में गिरता देख ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय ने वर्दी में ही नहर में छलांग लगा दी थी। इस दौरान मौके पर भी काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग और एक अन्य पुलिसकर्मी दोनों युवकों को नहर से बाहर निकालने में हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय की मदद करते हुए नजर आए।

लोगों ने की कुछ यूं तारीफ
ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय द्वारा दो युवकों की जान बचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को ट्विटर पर ट्वीट व री-ट्वीट कर रहे है। तो वहीं, वीडियो देखने के बाद हर कोई हेड कॉन्स्टेबल पंकज पांडेय की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। कोई यूजर्स ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बहादुरी की तो कोई दिलेरी की तारीफ कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications