लखनऊ: जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, दिवाली पर गांव में पसरा मातम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में दिवाली के दिल जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग की लापरवाही से देशी शराब ठेका पर जहरीली शराब बिक रही थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

three people lost life on diwali after drinking poisonous liquor in lucknow

रात में पी शराब, सुबह मौत

मामला बंथरा के रसूलपुर लतीफ़ नगर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले मोहम्मद अनीस, राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति ने देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद ही तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने राशन कोटेदार ननकऊ के घर में शराब पी थी। पुलिस ने सूचना के बाद ननकऊ और शराब ठेके के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने कोटेदार और सेल्समैन को ​हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम लतीफ नगर के सरकारी ठेके से देशी शराब का ब्रांड विंडीज खरीदा गया था। मोहम्मद अनीस, राजकुमार और एक अन्य युवक ने इलाके के राशन कोटेदार ननकऊ के घर पर बैठकर यह शराब पी, जिसके बाद आज सुबह तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने राशन कोटेदार ननकऊ और शराब ठेके को सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+