पैसे जमा करने की वजह?-मोदी, जमा पर्ची हो रही है वायरल

बैंक डिपोजिट स्लिप में कुछ ऐसा लिखा गया है जिसके चलते इसे सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा है साझा

नई दिल्ली। देशभर में जिस तरह से 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद एटीएम, बैंक, पोस्ट ऑफिस के बाहर लंबी लाइन लग रही है उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों को नए 2000 के नोट मिल रहे है वह उसके साथ सेल्फी भी काफी ले रहे हैं।

bank slip

नोट प्रतिबंध को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चुटकुले साझा किए जा रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच पैसा जमा करने वाली रसीद को भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस रसीद में जहां यह लिखना था कि पैसे जमा करने की वजह, उसमें लिखा है मोदी।

पीएम मोदी की घोषणा से ठीक पहले भाजपा ने बैंक में जमा किए 3 करोड़ रु, मचा सियासी घमासान

दरअसल जो रसीद सोशल मीडिया पर साझा की गई है उसमें 10 हजार रुपए को नए नोट से बदलने के लिए आवेदन किया गया है, जिसमें इन नोटों को बदलने की वजह मोदी लिखा गया है।

इस डिपोजिट स्लिप को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में साझा कर रहे हैं। स्लिप को देखने से लगता है कि यह बेंगलुरू के किसी बैंक में इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पिन कोड 560005 लिखा है। हालांकि वनइंडिया इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता है कि यह स्लिप वैध है या नहीं लेकिन आपको इस स्लिप को देखकर हंसी जरूर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+