अखिलेश यादव के ये 10 ट्वीट यूपी के लिए नयी उम्मीद है
लखनऊ। मौजूदा समय में जिस तरह से सोशल मीडिया सूचना पहुंचाने का अहम माध्यम बन गया है उसने देश की राजनीति की दशा और दिशा को बदल कर रख दिया है। महज एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर लोगों के काम हो रहे हैं तो दूसरे ट्वीट से गलत जानकारी देने वालों पर नकेल भी कसी जा रही है। यूपी को नई बुलंदियों तक ले जायेंगे आसमान में उड़ते ये गुब्बारे
Pics: सीएम अखिलेश यादव ने बच्चों संग की हॉट एयर बैलून की सैर
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐेसे में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोशल मीडिया की महत्ता को बखूबी समझते हुए इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अखिलेश के एक लाख से अधिक फॉलोवर हैं। कई सरकारी योजनाओं सहित अहम शिकायतो पर अखिलेश ने त्वरित एक्शन लिया है। कुछ समय पहले एक गाड़ी को भी अखिलेश ने ट्वीट करके पकड़वाया था जिसमें करोड़ो रुपए कैश बरामद किये गये थे।
अखिलेश सोशल मीडिया पर लोगों को अपने संवेदनशील पहलू से भी रूबरू कराते रहते हैं। भारी भरकम सुरक्षा के बीच कभी अखिलेश गाड़ी रुकवाकर अमरूद खरीदते हैं तो कभी अपने और परिवार के बारे में लोगों के बीच दिलचस्प पहलू साझा करते हैं।
ऐसे में जिस तरह से अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों तक पहुंचने के लिए किया है वह उनकी लोकप्रियता का अहम कारण है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि अखिलेश की सक्रियता का आगामी चुनाव में उनकी पार्टी कितना फायदा उठा पाती है।













Click it and Unblock the Notifications