'अमर सिंह फुलझड़ी' से भिड़ने को तैयार 'रामगोपाल बम'

दीवाली पर चढ़ा राजनीति का रंग, बाजार में बिक रहा मोदी बम, अमर सिंह फुलझड़ी। बाजार में समाजवादी टैग वार वार के नाम से मिर्ची बम की चटाई खूब बिक रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों का खुमार दीवाली पर भी चढ़ने लगा है। यूपी के बाजार में पटाखें के रैपर पर तमाम सियासी तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं कि प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों ने त्योंहारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

poster

एक तरफ जहां इलाहाबाद में अमर सिंह फुलझड़ी बिक रही है तो दूसरी तरफ रामगोपाल मिर्ची बाजारों की रौनक बढ़ा रही है। पटाखों के रैपर पर समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान का रंग देखा जा रहा है।

बाजार में समाजवादी टैग वार वार के नाम से मिर्ची बम की चटाई खूब बिक रही है। इस रैपर में अखिलेश यादव मुलायम सिंह, शिवपाल सिंह और रामगोपाल यादव की तस्वीरें लगी हुई हैं।

diwali

अब मैं सीएम के अधीन नहीं हूं, अखिलेश को नेताजी का सम्मान करना चाहिए- शिवपाल

पटाखा विक्रेताओं को कहना है कि इस तरह के रैपर की डिजाइन लोगों की मांग के चलते बनाया गया है। बाजार में मोदी बम और सर्जिकल स्ट्राइक रॉकेट भी उपलब्ध है।

वहीं इस तरह के राजनीतिक पोस्टर से लदे पटाखा बाजार को लेकर लोग भी काफी उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के रैपर पटाखों को और दिलचस्प बनाते हैं। हर परिवार के सदस्य के अपने राजनीतिक विरोधी होते हैं ऐसे में यह काफी दिलचस्प है।

तो अखिलेश को बर्बाद करने के लिए शिवपाल ने लिया कालेे जादू का सहारा?

इन सब के बीच चाइनीज पटाखों में भारी गिरावट आई है। पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि हाल में चीनी उत्पादों के बहिष्कार अभियान का असर चाइनजी पटाखों पर भी देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+