बलिया गोलीकांड: तीन दिन से फरार चल रहे धीरेंद्र सिंह को STF ने किया गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए
लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से सामने आ रही है। गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीमों ने धीरेंद्र सिंह को जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। धीरेंद्र पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है। पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें उसे खोजने में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
Recommended Video

धीरेंद्र सिंह के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद, 5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक, एसटीएफ STF की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी।
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों को आज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। तीनों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। धीरेंद्र के साथियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों पर एसटीएफ अधिक जानकारी जुटा रही है। इससे पहले, बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लेकर घोषित इनाम को यूपी पुलिस ने बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया था। धीरेंद्र सिंह से पहले 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन लखनऊ में रविवार सुबह हुई तीन गिरफ्तारियों के साथ 10 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।
एनएसए के तहत होगा एक्शन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हुई थीं। धीरेंद्र सिंह से पहले सिर्फ दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था। ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं। बताया जा रहा है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है।












Click it and Unblock the Notifications