Lucknow: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, कई गाड़ियों को भी मारी टक्कर
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां बेकाबू हुई कार ने तीन लोगों को कुचल दिया और कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार छोड़ कर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुलाई कर दी।
इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कार ड्राइवर को जमकर पीटा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को बमुश्किल भीड़ से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास की बताई जा रही है।

आजतक की खबर के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था और उसने कई लोगों को कार से कुचल दिया। इस दौरान बेकाबू हुई कार ने कई और अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
साथ ही, घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। खबर के मुताबिक, इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ने कार छोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन, लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर भीड़ से बचाया और अपने साथ ले गई। पुलिस की मानें तो इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications