'ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें विकास पसंद नहीं', अखिलेश यादव ने कहा
'ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें विकास पसंद नहीं', अखिलेश यादव ने कहा
लखनऊ, 08 अगस्त: सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज सका है। अखिलेश यादव ने कहा, 'ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास को रोक दिया। इन्हें विकास पसंद ही नहीं है?' इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र के पहले पृष्ठ में ही जो वायदे किए थे, उनको भी पूरा नहीं किया।

Recommended Video
दरअसल, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात की। बता दें कि रविवार को महान दल की समाजवादी पार्टी मुख्याल पर बैठक हुई। इस बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव और महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य शामिल हुए। मुख्यालय पर हुए सम्मेलन के दौरान महान दल के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंचे। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में महान दल ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
अखिलेश यादव मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी असली लड़ाई है कि उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाए। अगर उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाएगा तो सभी के भाग्य खुलेंगे। लेकिन ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास को रोक दिया। इन्हें विकास पसंद ही नहीं है? इनका विकास केवल विज्ञापन में है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में आपके (केशव देव मौर्य) सहयोग से बहुमत से सरकार बनाना है। मैंने पहले तीन सौ का नारा दिया लेकिन आप के सहयोग के बाद मैंने 400 का नारा दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि असली केशव देव मौर्य मेरे पास हैं। उन्होंने केशव देव मौर्य से कहा कि सरकार आएगी तो आप का कोई काम हो मेरे पास आना। आपका काम नहीं रुकेगा। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पहले कांग्रेस की पार्टी ने जनगणना नहीं की अब बीजेपी जनगणना नहीं करना चाहती है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं हमारी सरकार आते ही सबसे पहले जनगणना हमारी सरकार कराएगी। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो लैपटॉप डाटा दोनों देगे, लेकिन इन्होंने लैपटॉप नहीं दिया क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता।












Click it and Unblock the Notifications