सपा विधायक इरफान सोलंकी ने की नमाज के लिए विधानसभा में अलग कमरे की मांग, BJP बोली- ये यूपी है, झारखंड नहीं
लखनऊ, 07 सितंबर: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक अलग कमरा बनाने की मांग की है। ताकि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नमाज अदा करने के लिए मस्जिद ना जाना पड़े। सपा विधायक सोलंकी ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि विधानसभा की कार्रवाही के दौरान नमाज अदा करने मस्जिद जाना पड़ता है। विधानसभा में एक कमरा बना दिया जाए, जिसमें 4-5 लोग एक साथ नमाज पढ़कर आ जाएं। सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, 'ये यूपी है, झारखंड नहीं और यहां योगीजी की सरकार है कांग्रेस की नहीं।'

सपा विधायक ने कहा- विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने में आती है मुश्किल
सपा विधायक इरफान सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से नमाज अदा करने के लिए विधानसभा में एक कमरा देने की मांग रखी है। सोलंकी का कहना है कि खासतौर से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाना पड़ता है, इससे कार्यवाही में शामिल होने में मुश्किल आती है। अगर विधानसभा के अंदर ही एक कमरा मिल जाए तो इस तरह की मुश्किल से मुस्लिम विधायकों को आजादी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि नमाज का समय मुकर्रर है, अक्सर देखा गया है कि विधानसभा में कार्यवाही के दौरान इस तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ता है, मसलन किसी विधायक का विषय अगर उसी समय लगा हो तो कार्यवाही छूट जाती है।
सीएम के सलाहकार बोले- नहीं बनेगी कोई नमाज रूम
सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा, पिछले 15 वर्षों से वो इस तरह की मुश्किल का सामना कर रहे हैं। जब देश के दूसरे राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, बंबई से खबरें आई और मुस्लिम विधायकों को यह सुविधा देने का फैसला किया है तो यूपी विधानसभा अध्यक्ष भी इस बारे में फैसला कर सकते हैं। यूपी विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा बनाने की मांग पर सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, 'ये यूपी है, झारखंड नहीं और यहां योगीजी की सरकार है कांग्रेस की नहीं। अब यहां वोट के लिए न तो आतंकी छोड़े जाएंगे न ही बनेगा कोई नमाज़ रूम।'
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications