यूपी चुनाव 2022: अखिलेश बोले- हमें इस बार EVM और DM से सावधान रहना होगा

लखनऊ, 17 सितंबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर 'ईवीएम और डीएम' के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में बेईमानी ईवीएम और डीएम ने की, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया। अखिलेश ने कहा, हमें इस बार ईवीएम और डीएम से सावधान रहना होगा।

sp chief akhilesh yadav says we have to be careful of EVM and DM in UP polls 2022

सत्ता में आने पर विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी बहाल करेगी सपा: अखिलेश

लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि यूपी में सत्ता में आने पर सपा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी बहाल करेगी। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

अखिलेश ने कहा- सीएम ने किया विश्वकर्मा समाज का अपमान

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर हर वर्ग के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने झूठ का रिकॉर्ड बना दिया। कहीं बीजेपी वालों का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी है, जहां से झूठ बोलना सिखाया जाता है। अखिलेश ने कहा कि समाज में हर तरफ झूठ फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी खत्म कर दी। विश्वकर्मा समाज का मुख्यमंत्री जी ने अपमान किया है। हमने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी की थी। भगवान हनुमान का गदा, भगवान कृष्ण का चक्र विश्वकर्मा समाज ने ही बनाया था और उनकी ही छुट्टी खत्म कर दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ नाम बदलने का काम कर रही है। इस दौरान अखिलेश ने पूछा 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना कहां गया। मुख्यमंत्री ने 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य की बात कही थी, कहां है। लखनऊ में बड़े-बड़े कागजों पर दस्तखत हुआ था। बड़े-बड़े एमओयू साइन हुए थे, उनका क्या हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+