लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर मिल रहा बहनों को नायाब ऑफर
लखनऊ। प्याज की बढ़ती कीमतें देश भर में लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन गयी है। महंगी प्याज ने जहां लोगों का जायका बिगाड़ दिया है वहीं महिलाओं के घर के बजट को भी बिगाड़ दिया है। लेकिन महिलाओं और बहनों के जायके को वापस लाने के लिए दुकानदारों ने नायाब तरकीब ढूंढ निकाली है।
प्रदेश की राजधानी में रक्षाबंधन की धूम है और इस मौके पर बहनें जमकर राखियों की खरीददारी कर रही हैं। ऐसे में बहनों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने नयी स्कीम निकाली है।
बहनों को एक हजार रुपए की राखी खरीदने पर 1 किलो मुफ्त प्याज का ऑफर दे रहे हैं। लखनऊ के भूतनाथ इलाके में बिक रही राखी की दुकान पर लगा यह बैनर काफी चर्चा का विषय बन गया है।
रक्षा-बंधन को समझने के लिए जरूर पढ़े यह ऐतिहासिक प्रसंग
प्याज की कीमतें जिस तरह से बढ़ रही हैं उसने इस तरह के ऑफर्स की बहार ला दी है। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी इस तरह की स्कीमें दुकानदार चल रही हैं।
हालांकि दुकानदारों के लिए यह महज एक ऑफर हो सकता है लेकिन प्रदेश और केंद्र की सरकार पर यह जोरदार तमाचा है। जिस तरह से सरकार जमाखोरों पर किसी भी तरह की नकेल कसने में विफल रही है उसने जमाखोरों की हौसले बढ़ा दिये हैं। जिसके चलते प्याज की कीमतें 70 रुपए से लेकर 80 रुपए तक पहुंच गयी हैं।













Click it and Unblock the Notifications