'हैं तैयार हम...', शिवपाल यादव ने twitter पर बदली कवर इमेज, क्या होंगे बीजेपी में शामिल?
लखनऊ, 10 अप्रैल: समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में ना बुलाए जाने के बाद से भतीजे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे प्रसपा अध्यक्ष चाचा शिवपाल यादव ने अपने राजनीतिक जुड़ाव में बदलाव के संकेत दिए हैं। शिवपाल ने ट्विटर पर अपनी कवर इमेज चेंज कर दी है। शिवपाल ने ट्विटर हैंडल पर नई इमेज में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई और कैप्शन में लिखा, 'हैं तैयार हम'। शिवपाल के ट्विटर हैंडल पर हुए बदलाव के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि शिवपाल यादव बीजेपी का दामन भी थाम सकते हैं।
Recommended Video

शिवपाल ने कहा था - अच्छे दिन आने वाले हैं...
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को इटावा पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिषद चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग किया। शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह यह तो नहीं बता सकते कि वोट किसको दिया, लेकिन जिसको भी दिया वह जीतेगा जरूर। अपनी आगे की रणनीति पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने बोले, 'इंतजार करिए सब पता लग जाएगा। बहुत जल्दी सुखद संदेश मिलेगा। अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं।'
क्या बीजेपी में शामिल होंगे शिवपाल सिंह यादव ?
शिवपाल सिंह यादव के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के साथ अपने सभी संबंध तोड़ने और यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन या विलय का विकल्प चुनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शिवपाल यादव ने हाल ही में ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल बीजेपी की मदद से राज्यसभा जा सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में इसी साल जुलाई में राज्य सभा की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इसमें से 7 से 8 सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications