जारी है चाचा-भतीजे की तकरार, कैबिनेट की बैठक से नदारद शिवपाल सिंह
लखनऊ। कौमी एकता दल के सपा में विलय को लेकर अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव के बीच तकरार अभी भी जारी है। यूं तो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह ने अखिलेश से मतभेद की खबरों का खंडन किया है लेकिन आज हुई कैबिनेट की अहम बैठक से वह नदारद रहे।
कैबिनेट के फैसले के बाद अखिलेश यादव व मंत्रियों की वेतन बढ़ा

शिवपाल सिंह यादव ने कैबिनेट में शामिल नहीं होने के पर कहा कि वह मुख्यमंत्री से छुट्टी लेकर आये हैं और परिवार में सबकुछ ठीक है। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने अवैध कामों को लेकर सवाल उठाये हैं। परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं है, लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाएगी।
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां कैबिनेट की बैठक चल रही थी तो दूसरी तरफ शिवपाल मुरादाबाद में केकेसी बाट रहे थे। ऐसे में कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होने की शिवपाल सिंह के पास कोई पुख्ता वजह नहीं थी, हालांकि उन्होंने छुट्टी लेने की बात कही है लेकिन इसे चाचा-भतीजे के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है।
शिवपाल सिंह के कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होने के पीछे मुख्तार अंसारी के सपा में शामिल होने के कयास को अहम वजह माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सपा में कौमी एकता दल के विलय को मुलायम सिंह यादव की हरी झंडी मिल चुकी है और इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।
इससे पहले जब कौमी एकता दल के सपा में विलय की खबर आयी थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सख्त रुख अख्तियार किया था और इस विलय को रद्द कर दिया गया था। कुछ इसी तर्इज पर इस बार भी अखिलेश ने अपने तेवर दिखा दिये हैं और उन्होंने कौमी एकता दल के विलय पर अपनी आपत्ति जतायी है। लेकिन इस बार शिवपाल सिंह ने इस्तीफे तक की धमकी दे दी है।
कैबिनेट का फैसला- स्कूली बच्चों को मुफ्त बैग, इलाहाबाद को मेट्रो का तोहफा
लेकिन जिस तरह से शिवपाल सिंह व मुलायम सिंह के बीच बातचीत सामने आयी है उसे देखते हुए अब यह तय माना जा रहा है कि सपा में कौमी एकता दल का विलय तय है। खुद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर शिवपाल सिंह इस्तीफा देते हैं तो पार्टी की ऐसी की तैसी हो जाएगी, हमें उन्हें मनाना पड़ेगा।
मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह ने कहा था कि नेताजी का इशारा भी हमारे लिए आदेश है और उनके आदेश का पालन किया जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन मीडिया के सामने आ रहे इन बयानों के पीछे की कहानी कुछ और है और दोनों ही चाचा-भतीजे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि चाचा-भतीजे के बीच की इस लड़ाई को मुलायम सिंह यादव किस तरह से खत्म कराते हैं।












Click it and Unblock the Notifications