यूपी में खेल का मजाक, राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में लोग सर्टिफिकेट लूट ले गये
लखनऊ। नेशनल साइकिलिंग रेस में सर्टिफिकेट के लिए जिस तरह से धक्कामुक्की और बवाल मचा उसने एक बार फिर से प्रदेश में खेल के कार्यक्रमों की पोल खोल दी है। राष्ट्रीय साइकिलिंग रेस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जाने के बाद सर्टिफिकेट के लिए जमकर बवाल मचा लोगों ने सर्टिफिकेट के लिए सर्टिफिकेट वितरकों के साथ हाथापायी कर बंडल छीन कर फेंक दिए।

जिसके हाथ में जितने सर्टिफिकेट आए वो झपट ले गया, आलम यह था कि किसी को कुछ नहीं मिला तो किसी के हाथ में पांच-पांच सर्टिफिकेट थे। इस बवाल में महिलाएं और बच्चियां भी दब गईं। नजारा ऐसा था कि सर्टिफिकेट और ड्रॉप बॉक्स चारों ओर बिखरे पड़े थे। गुस्सायी भीड़ ने सर्टिफिकेट झपटने की भरसक कोशिश में कई लोगों को घायल कर दिया।


पंजाब के अमरजीत ने जीता साइकिलिंग रोमांच
पंजाब के अमरजीत सिंह नेगी (27 अंक) ने राष्ट्रीय साइकिल रेस के खिताब पर कब्जा जमाया है। 60 किमी नेशनल साइकिलिंग रेस में 17 अंकों के साथ इंडियन एअरफोर्स के मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रेलवे के दलबीर सिंह 16 अंकों के तीसरा स्थान हासिल किया।
नेशनल साइकिलिंग क्लब व साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस रेस में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश भर के 100 से ऊपर राइडर्स ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेस का शुभारंभ किया। हाइटेक स्पीड रेस केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर कन्वेंशन सेंटर तक हुई। 60 किमी रेस के प्रोफेशनल राइडर ने रूट के 12 राउंड लगाए थे।
कैश प्राइज
अमरजीत सिंह- तीन लाख रुपये
मंजीत सिंह- एक लाख पचास हजार
दलबीर सिंह- अस्सी हजार रुपये












Click it and Unblock the Notifications