दहेज के लिए पत्नी का अबॉर्शन कर सिर मुंडवाया
मुरादाबाद। दहेज के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला के साथ दहेज के लिए ना सिर्फ मारपीट की गयी बल्कि उसके सिर के बाल भी कटवा दिये गये। महिला के घरवालों ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि दहेज के लिए पति सद्दाम ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, यही नहीं उसने महिला का अबॉर्शन भी करा दिया।

आरोपी पति ने पत्नी पर बर्बरता की सीमा पार कर दी और उसके सिर का बाल भी कटवा दिया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में रहने वाली शौकत की बेटी नगमा का तकरीबन डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था।
नगमा के परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले मारते-पीटते थे। पीड़ित महिला के परिवार वालों का आरोप है कि आये दिन नगमा को ससुराल वाले मारते थे लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी। वहीं पुलिस ने इस बाबत शिकायत दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications