Video- देखिये यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा, घायल को सरेआम चप्पलों से पीटा
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस यूं तो अपने घिनौने रूप के लिए पूरे देश में विख्यात है लेकिन ताजा वीडियो यूपी पुलिस के बेहद ही अमानवीय चेहरे सबसे सामने लाता है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक सड़क दुर्घटना में बाइक से नीचे गिर गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया था।
लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस वाले ने बजाए घायल को अस्पताल में पहुंचाने के उसे चप्पलों से धुनना शुरु कर दिया। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब पुलिस युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहुंची तो नशे में धुत्त युवक ने पुलिस को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरु कर दी है।
लेकिन ऐसे में सवाल यह है कि अगर युवक नशे की हालत में था तो क्या पुलिस को यह घटिया रवैया दिखाना चाहिए था। आखिरकार सरेआम कोई पुलिस वाला किसी युवक को चप्पलों से कैसे पीट सकता है।
Video- हर रोज हो रहे हत्या और रेप, यूपी पुलिस करा रही अपराधियों को शॉपिंग












Click it and Unblock the Notifications