Video- हर रोज हो रहे हत्या और रेप, यूपी पुलिस करा रही अपराधियों को शॉपिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां हर रोज हत्या और बलात्कार की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस इन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाए उनकी खातिरदारी करती नजर आ रही है।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में हत्या के आरोप में बंद हत्यारोपी को पेशी के दैरान दिल्ली पुलिस और आगरा की पुलिस उसे शॉपिंग मॉल में ले जाकर शॉपिंग कराती कैमरे में कैद हो गयी है।

जिस तरह से पुलिस कैदी को शॉपिंग मॉल में टहला रही थी और वह आराम से नाइकी के जूते पसंद कर रहा था। उससे पुलिस और अपराधियों के बीच बेहतर संबंधों को उजागर करती है।

वहीं जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनता पुलिस वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गये। कैमरा देखते ही पुलिस वाले डॉक्टर का पता पूछने का ड्रामा करने लगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद आगरा एसएसपी ने सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही का आदेश दे दिया है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिस कैदी को पुलिस शॉपिंग करा रही थी उसका नाम मनोज गरवाला है। वह अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना है और उसके खिलाफ एक महिला की हत्या का भी आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+