यूपी में 2 अप्रैल तक बंद हुए स्कूल कॉलेज, Coronavirus से पीड़ितों को मुफ्त इलाज देगी योगी सरकार
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सर्तक नजर आ रही है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कोरोना को लेकर हुई बड़ी चर्चा के बाद कई गाइडलाइंस व निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। पहले सरकार ने सभी स्कूल-कालेज को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया था। स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।
Recommended Video

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान पर्यटक स्थलों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल सिर्फ साफ-सफ़ाई के लिए खुलेंगे। मल्टीप्लेक्स, कॉलेज को 2 अप्रैल तक किये गए बन्द रहेंगे। इसके अलावा धार्मिक नेताओं से मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों व अन्य में ज्यादा भीड़ न हो। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले तहसील दिवस व जनता दर्शन कार्यक्रमों को भी 2 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है।
सीबीएससी तथा आईसीएससी बोर्ड की बची परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इनके साथ प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करें। कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों का मुफ्त इलाज होगा। इसके साथ ही सभी धरना तथा प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
दिहाड़ी मजदूरों को सरकार देगी धन
सरकार ने कहा कि हम गरीबों की रोजी व रोटी सुनिश्चित करेंगे। उनके खाते में पैसे देंगे। सरकार ने कोरोना वायरस के कहर से राहत व बचाव का अपना अभियान तेज किया है। सरकार की तरफ से दलितों व गरीबों की मदद के लिए कमेटी बनी है। इसमें वित्त मंत्री, कृषि मंत्री व श्रम मंत्री हैं। अब रोज कमाने खाने वालों को दिक्कत नहीं होगी। तीन दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कुछ धनराशि खाते में आरटीजीएस करेंगे। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस पीडि़त सरकारी कर्मचारी को सैलरी देंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का असर रोजमर्रा का काम करने वाले मजदूरों पर भी पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications