नहीं थम रही सपा नेताओं की गुंडागर्दी, रिटायर्ड शिक्षिका पर तानी पिस्तौल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को एक तरफ आपराधिक छवि से बाहर निकालने की कोशिश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने पार्किंग विवाद में इंदिरानगर में रहने वाली रिटायर्ड टीचर मजहबी बेगम के घर में घुसकर मारपीट की। यही नहीं विरोध करने पर फाखिर ने परिजनों पर पिस्तौल तक तान दी।

अखिलेश के तेवर के बाद दबंग सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Samajwadi Party leader threatens women in Lucknow on Parking dispute

रिटायर्ड शिक्षिका और उनके बेटे सैय्यद अफजाल ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने फाखिर की दबंगई का विरोध किया तो उन्होंने उनपर पिस्तौल तानते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज की गयी है।
एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि कार पार्किंग के विवाद को लेकर झड़प हुई है। सैय्यद अफजाल एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं और उनकी मां एक रिटायर्ड शिक्षक हैं।

वहीं अफजाल ने बताया कि जब शुक्रवार देर रात फाखिर अपने भतीजे शेखू के घर के बाहर नशे में जमकर गाली गलौच कर रहे थे। लेकिन जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर हमपर तान दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

यूपी में अखिलेश यादव बनायेंगे गिनीज रिकॉर्ड, लगायेंगे 5 करोड़ पौधे

गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ के गोमती नगर इलाके में विजय बहादुर ने अवैध कब्जे का विरोध करने वाले वकील पर हमला बोल दिया था जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+