सैफई महोत्सव: भैया अखिलेश ने भाभी डिंपल संग लिया ऋतिक और जैकलीन के ठुमकों का लुत्फ
सैफई। पूरा उत्तर प्रदेश कहर बरपाने वाली ठंड से परेशान है मगर 'समाजवाद' का गढ़ सैफई का पारा गुरुवार की रात काफी चढ़ा हुआ था। हो भी क्यों ना, चकाचौंध लाइट और हाईवोल्ट स्पीकर के बीच बॉलीवुड के जाने-माने सितारे ठुमके जो लगा रहे थे। जी हां सैफई महोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार को बॉलीवुड नाइट में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। सैफई महोत्सव के मंच पर ऋतिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी सहित करीब एक दर्जन बॉलीवुड सितारे मौजूद थे।

सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपक प्रजवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने इटावा में बनी फिल्म थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क का ट्रेलर लांच किया। इस नाइट की शुरुआत प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह की आवाज से हुई। उसके बाद ऋतिक के साथ सैफई महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिज ने भी अपने डांस का जलवा बिखेरा। जैकलीन की अदाओं और रितिक के कहो न प्यार है गाने पर पब्लिक बैरीकेडिंग की बंदिशें तोड़ दीं और मंच के जितना करीब हो सकता था, आते गए।
पंडाल में मौजूद दर्शकों ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों की अदाओं और उनके फन का भरपूर लुत्फ लिया। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह, शिवपाल सिंह, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप सिंह यादव आदि समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और प्रमुख अफसर मौजूद रहे। वहीं भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस को लाठी का इस्तेमाल भी करना पड़ा। साथ ही जिन लोगों
को टेंट में जगह नहीं मिल पाई उनके लिए वेन्यू के बाहर बॉलीवुड स्टार्स के पर्फॉमेंस को देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई। एक्टर ऋतिक रोशन ने इस सैफई महोत्सव में जोरदार पर्फॉमेंस देने के साथ ही गाना गाकर लोगों को एंटरटेन किया। जिसका लुत्फ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने ऑडियंस के रूप में लिया।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications