रोहतक की बहादुर बहनों को सम्मानित करेंगी अपर्णा यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव इन दिनों हर तरफ से सुर्ख‍ियां बटोरने के चक्कर में हैं। अब रोहतक की बहादुर बहनों की बहादुरी का मामला ही ले लीजिये। इसमें भी अपर्णा कूद पड़ीं हैं। खैर इस मामले के पीछे की सच्चाई चाहे जो भी हो, लेकिन दो दिनों के भीतर ये दोनों बहनें लोकप्रियता के चरम पर पहुंच गई। यही कारण है कि अपर्णा यादव ने बहादुर बहनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

वैसे इसमें कोई शक नहीं कि बस में मनचलों की पिटाई कर इन दोनों बहनों ने खूब वाहवाही लूटी। इनके फैंस का तांता लग गया है और इनाम देनें वाले भी कम नहीं रहे। अब अपर्णा यादव हरियाणा की बहादुर बहनों से इतनी प्रभावित दिखी कि उन्होंने उन्हें लखनऊ आमंत्रित कर सम्मानित करने का फैसला किया है। एक टेलीविजन न्यूज एजेंसी से बातचीत में अपर्णा यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम उनकी संस्था 'बी अवेअर' करेगी।

पढ़ें- Exclusive: तो क्या स्क्रिप्टेड थी रोहतक की बहनों की बहादुरी?

पढें- यूपी की अगली सेलेब्रिटी भाभी हैं अपर्णा यादव

अपर्णा ने कहा कि हरियाणा की बेटियों के इस साहस के लिए उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं । उन्होंने फोन कर उन्हें बधाई भी दी। डहां उन्होंने लड़कियों की तारिफ की तो वहीं बस में सवार लोगों के मूक दर्शक बने रहने की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+