यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि जाने वाली सड़क

लखनऊ, 23 अगस्त: अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दी। केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ट्वीट किया, 'राम भक्त स्वर्गीय #kalyansinghji बाबू जी के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर] प्रयागराज में एक-एक मार्ग के नाम होगा। बाबूजी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश।' उन्होंने कहा, 'राम भक्त बाबू जी श्री कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे।'

road leading to Ram Janmabhoomi in Ayodhya will be named after former UP CM Kalyan Singh

89 वर्ष की आयु में कल्याण सिंह का निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। वह 4 जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बुलंदशहर के नरौरा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रखा गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर अतरौली में उनके पैतृक गांव ले जाया गया। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की संभावना है। गृहमंत्री अमित शाह भी कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+