गोरखपुर से सांसद रविकिशन बोले-योगी आदित्यनाथ मेरे लिए हैं भगवान कृष्ण, मैं उनका अर्जुन हूं

Lucknow News, लखनऊ। यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद रवि किशन ने कहा, मैं गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने के लिए प्रयास करूंगा। फिलहाल यहां सबसे बड़ी समस्या जाम और यातायात की है। कहा कि मैं यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संज्ञान में ला चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर आएगी।

ravi kishan said that gorakhpur is to be included in the best cities of north india

पीटीआई की खबर के अनुसार, रवि किशन ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ मेरे भगवान कृष्ण हैं और मैं उनका अर्जुन हूं। मैं उनके नेतृत्व में गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए काम करुंगा'। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए अपने क्षेत्र में एक 'फिल्म सिटी' बनाने के भी इच्छुक हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फिल्म सिटी रोजगार का अच्छा सृजन कर सकती है।

ravi kishan said that gorakhpur is to be included in the best cities of north india

शहर में 6 फ्लाई ओवरों की जरूरत
उन्होंने कहा कि गोरखपुर तेजी से यातायात बढ़ रहा है, जिस वजह से जाम की समस्या अकसर परेशानी खड़ी कर देती है। उन्होंने गोरखपुर में फ्लाईओवरों की जरूरत बताई। किशन ने कहा, ''शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम छह फ्लाईओवरों की जरूरत है और मैं यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संज्ञान में ला चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर आएगी।

रवि किशन ने तोड़ा योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड
बता दें, रवि किशन ने गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को 5,39,127 करीब 52 फीसदी वोट हासिल किया था, जो योगी के राजनीतिक सफर का सबसे बड़ा आंकड़ा था। वहीं, योगी को उनके पहले 1998 के चुनाव में 2,68,428 मत मिले थे, जबकि रवि किशन को इस बार चुनाव में सात लाख से अधिक वोट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+