आंदोलन के दौरान जिन किसानों की हुई मौत, केंद्र सरकार उन्हें दे 20 लाख रुपए, रामगोपाल यादव ने कहा

Ram Gopal Yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने राज्यसभा में किसानों का मुद्दा उठाया। इस दौरान राम गोपाल यादव ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिवारों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और उनके बच्चों को राज्य या केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी दी जाए।

Recommended Video

    Jind Mahapanchayat Stage Collapses : स्टेज टूटा, Rakesh Tikait समेत कई नेता गिरे | वनइंडिया हिंदी
    Ram Gopal Yadav says give 20 lakh rupees to the family of farmers who have died during protest

    राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि पहले वह सिर्फ किसान के मुद्दे पर बात करने का सोच रहे थे, लेकिन अब वह स्वास्थ्य बजट के मुद्दे पर भी कुछ कहना चाहते हैं। सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य बजट 137 प्रतिशत बढ़ा दिया गया। लेकिन असल में इसमें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को भी जोड़ लिया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए मात्र 75,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। जबकि ICMR को मात्र 2,700 करोड़ रुपए दिए गए। यह देश की जीडीपी का मात्र 0.05% है।

    इस दौरान बोलते हुए राम गोपाल यादव कहा कि कई महीनों से किसान आंदोलन पर बैठे हुए है। कई किसानों की जान जा चुकी है, सर्दी की वजह से, भूख की वजह से। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी निर्दयी हो गई है उसके ऊपर कोई असर नहीं हो रहा। कहा कि कानून को आप डेढ़ साल तक कानूनों को रोकने के लिए तैयार हैं तो आप उनको रिपील क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा कि आप इस सत्र में नए कृषि कानूनों को रिपील कर दीजिए, नए बिल लाइए उन्हें स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजिए और फिर उन्हें पास कर दीजिए। रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर पहले ही नए कृषि बिलों को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा गया होता तो आज यह हालात नहीं होते।

    कहा कि गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर सड़क खोदकर कंक्रीट की दीवारें बना दी गई हैं। उससे पहले कांटे लगाए गए है। कहा कि जो पार्लियामेंट की सुरक्षा से भी ज्यादा है। क्या किसान दिल्ली हमला करने आ रहे हैं ? उन्होंने कहा कि गाजीपुर पर जो सुरक्षा व्यवस्था है, वह पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है। मैंने पाकिस्तान बॉर्डर देखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+