ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध बताया है: राकेश टिकैत
लखनऊ, 22 नवंबर: केंद्र सरकार से सीएए और एनआरसी को रद्द करने की एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मांग पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। राकेश टिकैत ने ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध बताया है। टिकैत ने कहा कि ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध है। उन्हें इस बारे में टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए। वह यह बात सीधे कह सकते हैं।

ओवैसी ने दी है चेतावनी
दरअसल, रविवार को बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर सीएए और एनआरसी को खत्म नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे और इसे शाहीन बाग में बदल देंगे। दिल्ली का शाहीन बाग सीएए और एनआरसी के विरोध का केंद्र रहा था, जहां सीएए के खिलाफ आंदोलन के लिए सैकड़ों महिलाओं ने कई महीनों तक प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद धरना स्थल खाली करा दिया था।
लखनऊ में हो रही किसानों की महापंचायत
बता दें, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों वापसी के ऐलान के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा की लखनऊ में किसान महापंचायत आयोजित की गई है। ये महापंचायत लखनऊ में इकोगार्डन (पुरानी जेल) बंगला बाजार में आयोजित की गई। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल समेत कई किसान नेता शिरकत कर रहे हैं। इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा भविष्य की रणनीति पर मंथन हो रहा है।
Recommended Video
किसान अब कर रहे MSP और केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग
केंद्र द्वारा तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बावजूद किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला कानून और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications