राजनाथ का वाड्रा पर प्रहार, कहा 2G, 3G के बाद अब 'जीजाजी' घोटाला

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह इन दिनों लखनऊ में पसीना बहा रहे है। राजनाथ अपनी गाजियाबाद सीट छोड़ कर लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है। लखनऊ में उनका मुकाबला कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जावेद जाफरी से है।

rajnath singh
मैनपुरी में एक चुनावी रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यूपीए के दस साल के राज में कांग्रेस के सांसदों ने 5.50 लाख करोड़ का घोटाला किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक इनमें टूजी स्पेक्ट्रम, थ्री जी स्पेक्ट्रम, सीडब्ल्यूजी घोटाले ही शामिल थे, लेकिन अब इन घोटालों में एक नया घोटाला शामिल हो गया है। वो है जीजाजी घोटाला।

राबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि 7 साल पहले जिस व्यक्ति पर मात्र एक लाख रुपये हुआ करते थे, उसके पास वर्तमान में 360 करोड़ रुपये की संपत्ति कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा को भी देना होगा, क्योंकि दोनों ही कांग्रेस की सहयोगी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में 67 में से 55 साल कांग्रेस ने शासन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में महंगाई भ्रष्टाचार और सीमाओं पर असुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार चलाने के लिए शेर का कलेजा चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब तक सपा-बसपा और कांग्रेस मिलकर सरकार चलाती आई है इसलिए देश में मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता तो बनाई लेकिन समाज नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगलराज है। उन्होंने कहा कि अब अगर देश को बचाना है तो अब सिर्फ मोदी और भाजपा ही विकल्प हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+