मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न अवॉर्ड, CM योगी ने पीएम के फैसले का किया स्वागत, कही ये बात

लखनऊ, 06 अगस्त: मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। सरकार ने इसे हॉकी के 'जादूगर' कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोदी सरकार के इस फैसले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। सीएम योगी ने कहा कि ये खेल प्रेमियों व खेल जगत का सम्मान है। बता दें, इस अवॉर्ड को 1991-92 में शुरू किया गया था। इस अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता फैलाना है। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है, ताकि वह समाज में और ज्यादा सम्मान प्राप्त कर सकें।

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award renamed after Major Dhyan Chand cm yogi welcomed pm modi decision

Recommended Video

    Rajiv Gandhi Khel Ratna Award का नाम बदलकर हुआ Major Dhayan Chand खेल रत्न | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम के फैसले का किया स्वागत, कही ये बात

    सीएम योगी ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश में जन्मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!''

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- लोगों की भावनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।'' बता दें, खेल रत्न पुरस्कार विजेता को सरकार की ओर से पदक, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए की राशि इनाम के तौर पर मिलती है। अब तक कुल 45 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+