देवरिया में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले यूपी यात्रा से पीएम मोदी पर बनाएंगे दबाव

देवरिया। यूपी में अपने मेगा रोड शो के पहले दिन राहुल गांधी ने देवरिया में किसानों से बातचीच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में इस रोड शो का मकसद मोदी सरकार पर दबाव बनाना है, हम किसानों के दुख को मोदीजी के कानों तक पहुंचाएंगे।

rahul gandhi

देवरिया के रुद्रपुर में सतासी इंटर कॉलेज में किसानों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि यह यात्रा इसलिए शुरु की है कि इसके जरिए मोदी जी पर दबाव डाले और किसानों के दुख को मोदीजी के कानों तक पहुंचाएं। इस दौरान हम किसानों की समस्या को मोदी जी को सुनवायेंगे। हमारी ना तो यूपी में सरकार है ना तो केंद्र में सरकार है, लेकिन हम आपके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

17 शुगर मिलों को खत्म कर दिया गया

राहुल ने कहा कि देवरिया में 17 शुगर मिल हुआ करते थे और इसे चीनी का कटोरा माना जाता था, लेकिन आज सारी मिलें बंद हैं। इसके लिए यूपी व केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। ये सरकार किसान व मजदूरों के दर्द को भूल गए और ये लोग किसानों के दर्द के बारे में कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने नहीं बढ़ाया एमएसपी

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार में हम एमएसपी को बढाते रहते थे, लेकिन मोदीजी की सरकार ने एमएसपी को बढ़ाना बंद कर दिया है।

बिजली का बिल दर्द देता है

राहुल ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की कि किसानों के बिजली को आधा किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल से किसानों को दर्द पहुंचता है, ऐसे में क्यो नहीं आप किसानों के बिल को आधा कर देते हैं।

किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा

राहुल ने कहा कि किसानों की रक्षा के तीन तरीके हैं, पहला तरीका कर्ज का, जब हमारी सरकार थी 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। लेकिन आज मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। लेकिन मोदी जी यूपी व हिंदुस्तान के किसान का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं।

मेरे सवाल का मोदी जी के पास जवाब नहीं

राहुल ने कहा कि संसद में मैने मोदी जी से सवाल पूछा था कि किसान 40 रूपए प्रति किलों के हिसाब से दाल देता है, मार्केट में 200 रुपए किलो दाल है, लेकिन यह फर्क किसानों के जेब में जा नहीं रहा है तो यह किसकी जेब में जा रहा है लेकिन मुझे इसका जवाब नहीं मिला।

किसान कर रहे हैं मजदूरी

राहुल ने कहा कि किसानों से पूछो तो वो सीधे बताएगा कि वह जितना पैसा खेत में डालता है उतना पैसा निकलता नहीं है। ऐसे में किसान आधा समय खेत में लगाता है और बाकी समय या तो मजदूरी करता है शहर को जाता है।

पूरे देश का किसान बेहाल, भूल गयी मोदी सरकार

राहुल ने कहा कि दुख की बात है जब से केंद्र में मोदी सरकार आयी, सिर्फ यूपी में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में किसानों को भूल गये। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत तमाम जगहों पर मैं गया और किसानों से उनकी समस्या के बारे में पूछा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+