किसानों की तस्वीर ट्वीट कर राहुल-प्रियंका ने केंद्र सरकार को घेरा, कही यह बात

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिल गई है। लेकिन किसानों की सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग चल रही है, इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय होगी। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व उत्तर प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों की तस्वीरे ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए...।'

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों को लेकर Rahul Gandhi - Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi criticize the central government by tweeting the picture of farmers

    राहुल गांधी ने लिखा, 'बड़ी ही दुखद फोटो'
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवान को किसान पर लाठी चलाते हुए एक तस्वीर ट्वीट की है। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा, 'बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो 'जय जवान जय किसान' का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।'

    कानून बनाए वह ठीक, किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
    उत्तर प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों की तस्वीरे ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+