प्यार की दुश्मन बनी ग्रीन गैंग, महिला को मार-पीटकर ससुराल भेजा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ग्रीन गैंग की महिलाओं की गुंडागर्दी सामने आयी है। महिलाओं ने एक लड़की की डंडे और जूते-चप्पलों से पिटाई की। लड़की पर आरोप था कि वो पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्यार करती थी। लड़की शादीशुदा थी जिसे मारने-पीटने के बाद गैंग के महिलाओं ने ससुराल भेज दिया।

Green gang's women beats 20 year old girl in Kannauj
जानकारी के मुताबिक घटना कन्नौत के तिर्वा इलाके की है। लड़की की उम्र 20 साल है और वो शादीशुदा है। वो मायके में अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्यार करती है। लड़की के घर वाले ही इस बात से नाराज थे और उन लोगों ने ही ग्रीन गैंग का सहारा लिया। इसके बाद कल ग्रीन गैंग की महिलाएं लाठी डंडे के साथ पहुंची और लड़की को पीटते हुए गाड़ी में बिठाकर उसके ससुराल भेज दिया।

मां-बाप की मानें तो लड़की की शादी लगभग दो साल पहले औरैय्या के दिवियापुर में हो चुकी है। उसके बाबजूद वह अपने ससुराल में न रहकर मायके में रह रही थी। अपनी बेटी से परेशान मां-बाप को जब कुछ समझ में नहीं आया तो उन्होंने उसकी दूसरी शादी भी तय कर दी। लेकिन, जब इस पर भी बात नहीं बनी तो लड़की के मां-बाप ने ‘ग्रीन गैंग' की महिलाओं का सहारा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+