योगी आदित्‍यनाथ, अखि‍लेश हुए कोरोना संक्रमि‍त, प्रि‍यंका गांधी ने की जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना

लखनऊ, अप्रैल 14: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव दोनों ही इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। बुधवार को योगी आदित्‍यनाथ और अखि‍लेश यादव ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। तमाम राजनीति‍क दलों के नेता और समर्थक दोनों के ही जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचि‍व प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट क‍िया है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव के सुरक्षि‍त रहने और जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्राप्‍त करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की है।

Priyanka Gandhi wished for corona positive Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav to get well soon

Recommended Video

    Yogi Adityanath Corona Positive: योगी आदित्यनाथ को हुआ Corona, ट्वीट कर की ये अपील |वनइंडिया हिंदी

    योगी आदित्‍यनाथ हुए कोरोना पॉजिट‍िव, खुद को क‍िया आईसोलेट

    बता दें, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी कोरोना संक्रम‍ित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आईसोलेशन में रखा है और डॉक्‍टरों की सलाह ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस बीच उनके संपर्क में आए लोगों ने अपनी जांच करवाने की अपील की है। मुख्‍यमंत्री योगी ने लखनऊ के सिव‍िल अस्‍पताल में बीते 5 अप्रैल को स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज ली थी। इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

    अखि‍लेश यादव कोरोना पॉजिटि‍व

    समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अखि‍लेश ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।' बता दें, यूपी में मंगलवार को कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नए मामले सामने आए थे, जबकि 85 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम शहरों में हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। लोगों को अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पा रहा है। श्मशान घाट पर भी लाइनें लग रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+