'यूपी में 10 दिन में संक्रमण 7 गुना हो गया', प्रि‍यंका बोलीं- प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम RTPCR करिए

लखनऊ, अप्रैल 17: कोरोना के संक्रमण से उत्‍तर प्रदेश में हालात खराब हो चुके हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से लेकर अपर मुख्‍य सचिव नवनीत सहगल, डीजीपी एचसी अवस्‍थी और लखनऊ के जिलाधि‍कारी अभि‍षेक प्रकाश तक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्‍थि‍ति लगातार ब‍िगड़ती जा रही है। उधर, इस मुद्दे पर स‍ियायत भी जारी है। व‍िपक्ष बीजेपी सरकार को घेरने में जुटा है। कांग्रेस महासच‍िव प्र‍ियंका गांधी वाड्रा ने शन‍िवार को यूपी में कोरोना संक्रमण की स्‍थि‍ति और टेस्‍ट को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्‍होंने आरटीपीसीआर टेस्‍ट की संख्‍या बढ़ाने की अपील की है।

Recommended Video

    Coronavirus Update: UP में कोरोना 'बेकाबू', Priyanka Gandhi की CM Yogi से ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi to up government says If you want to save the state do maximum RT PCR test

    यूपी में 10 दिन में संक्रमण 7 गुना हो गया: प्रि‍यंका गांधी

    प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में ल‍िखा, 'यूपी में 10 दिन में संक्रमण 7 गुना हो गया। अब ये गांवों की ओर भी बढ़ रहा है। शहरों में टेस्ट की भयानक कमी है और उनमें से RTPCR आधे से भी कम हो रहा है बाकी Antigen। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, इलाहाबाद में भी टेस्ट में वेटिंग है। अगर प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम RTPCR करिए।'

    यूपी में एक दिन में 27426 नए केस

    बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने भयावह रूप ले ल‍िया है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमि‍त मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 27,426 नए केस सामने आए, जबकि 103 लोगों की मौत हुई। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 6598 संक्रम‍ित मरीज म‍िले, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 1758 ,वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए मामले सामने आए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश में हर रविवार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+