Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई को लेकर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए

लखनऊ, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। इस वजह से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक वाराणसी में एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक शख्स अपनी पत्नी को मजबूरन ट्राली पर अस्पताल ले गया। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समाचार पत्र में छपी तस्वीर को शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बता दें, प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। इस बीच एस्मा लागू कर करीब 570 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस की मदद से कर्मियों से एंबुलेंस लेकर दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं। वहीं, एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी का दावा है कि मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

priyanka gandhi targets yogi government over ambulance staff strike in uttar pradesh

प्रियंका ने कहा- ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में सरकार एंबुलेंस कर्मियों पर फूल बरसाने की बात करती थी और उन्होंने जैसे ही अपने अधिकारों की आवाज उठाई, सरकार उन पर लट्ठ बरसाने की बात कर रही है। सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से ऊपर कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है।'' प्रियंका ने कहा कि ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।

Recommended Video

    UP Ambulence Worker Strike: Priyanka Gandhi का Yogi Government पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    सपा ने कहा- भाजपा सरकार की हठधर्मिता के चलते लोगों की जान जा रही है

    समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले में यूपी की भाजपा सरकार को घेरा है। सपा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''भाजपा सरकार की हठधर्मिता के चलते लोगों की जान जा रही है। 108-102 एंबुलेंस कर्मी 3 दिन से हड़ताल पर हैं। लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लखनऊ में एंबुलेंस ना होने पर किशोरी की गई जान।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+