इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं, मुझे खुशी है सरकार ये समझ गई: प्रियंका गांधी

लखनऊ, 19 नवंबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी को चुनावी स्टंट बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या देश यह नहीं समझ रहा है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें लगा होगा कि स्थिति ठीक नहीं है। वे सर्वेक्षणों में देख सकते हैं कि स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वे चुनाव से पहले माफी मांगने आए हैं। प्रियंका ने कहा, ''मुझे खुशी है कि यह सरकार समझ गई है कि इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है। इस देश में एक सरकार अगर किसानों को कुचलने की कोशिश करती है और किसान खड़ा हो जाता है तो सरकार को अंत में झुकना ही पड़ेगा। यह सरकार समझ गई है।''

priyanka gandhi said I m happy that Govt understood that nobody is bigger than farmers in this nation

कांग्रेस नेता ने कहा, ''सरकार के नेताओं ने किसानों को क्या नहीं कहा? 'आंदोलनजीवी', गुंडे, आतंकवादी, देशद्रोही - इन सबको किसने बुलाया? जब यह सब कहा जा रहा था तो पीएम चुप क्यों थे? उन्होंने खुद 'आंदोलनजीवी' शब्द का उच्चारण किया।'' प्रियंका ने कहा, जब किसान मारे जा रहे थे, डंडों का इस्तेमाल किया जा रहा था और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था- यह कौन कर रहा था? आपकी सरकार। आज आप कहते हैं कि कानून निरस्त कर दिए जाएंगे। हम आप पर कैसे भरोसा करेंगे? मुझे खुशी है कि सरकार समझ गई कि इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi पर कविता चुराने का आरोप, कवि बोले- घटिया राजनीति के लिए नहीं लिखी | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान

    बता दें, मोदी सरकार ने गुरुनानक जयंती के मौके पर एक बड़ा फैसला लेते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाए गए थे और कृषि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही इन कानूनों का प्रारूप बनाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि शायद हमारी ही तपस्या में कोई कमी रही होगी, जो हम देश के किसानों को इन कृषि कानूनों के सही लाभ नहीं बता पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+