राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे घोटाले के आरोप, प्रियंका ने कहा- चंदे का दुरुपयोग अधर्म है

लखनऊ, 14 जून: राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में लगे घोटाले के आरोप पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ''करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।''

priyanka gandhi on ram janmabhoomi trust over allegations of scam in ayodhya land deal

Recommended Video

    Ram Mandir Land Scam: Priyanka Gandhi ने कहा- चंदे का दुरुपयोग अधर्म है | वनइंडिया हिंदी

    आप सांसद संजय सिंह ने लगाए घोटाले के आरोप

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपए चंदा वसूलने वाले राम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट में जमीन खरीद के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। संजय सिंह ने कहा कि चंपत राय ने करोड़ों रुपए चंपत कर दिए हैं। आप सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि पूरे मामले की ईडी और सीबीआई से जांच कराकर घोटालेबाजों को जेल भिजवाया जाए।

    घोटाले के आरोप पर क्या बोले चंपत राय ?

    इन आरोपों पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को सफाई देते हुए कहा कि जो भी राजनीतिक लोग इस संबंध में प्रचार कर रहे हैं वह भ्रामक हैं और समाज को गुमराह करने के लिए हैं। ये सारे ही आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और इसीलिए ये राजनीतिक लोगों द्वारा ही लगाए जा रहे हैं। देर रात चंपत राय की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया। इस नोट में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 9 नवंबर, 2019 को श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए देश के कई लोग आने लगे। वहीं, खुद उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए बड़ी मात्रा में जमीन खरीद रही है, इस कारण अयोध्या में जमीनों के दाम बढ़ गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+