नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को Priyanka Gandhi ने किया नमन, कहा- शहादत को पूरा देश रखेगा याद

नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को Priyanka Gandhi ने किया नमन, कहा- शहादत को पूरा देश रखेगा याद

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में शहीद हुए 22 जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना पर पूरा देश दुखी है और आक्रोशित है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में अबतक सुरक्षाबलों के 22 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है और एक अभी भी लापता है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के साथ हुए एक एनकाउंटर के बाद इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें 31 जवान घायल भी हुए हैं और 15 से ज्यादा नकस्लियों के भी मारे जाने की खबर है।

Sukma attack 2021: Priyanka Gandhi express their grief 22 soldiers who were shahadat in Naxalite attack

Recommended Video

    Chhattisgarh Naxalite Attack: Priyanka Gandhi ने जताया दुख, कहा- शहादत को मेरा नमन | वनइंडिया हिंदी

    जवानों की शहादत को पूरा देश रखेगा याद: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

    माओवादियों को लग गई था हमले की भनक
    खबरों के मुताबिक, 3 मार्च दिन शनिवार को सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के जंगलों के दक्षिण सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग, लेकिन संयुक्त अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सुरक्षा बलों के 2000 से ज्यादा जवान शामिल थे। जिस इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, उसे माओवादियों का गढ़ समझा जाता है। एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप के मुताबिक, माओवादियों को इस ऑपरेशन की भनक पहले ही लग गई थी। दिन के करीब 12 बजे उन्होंने सिक्योरिटी फोर्स पर घात लगाकर हमला बोल दिया, जिसके जवाब सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा खोल दिया। यह एनकाउंटर तीन घंटे से लेकर 5 घंटे के बीच चला।

    छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी थी ये जानकारी
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार की सुबह लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर जानकारी दी थी कि 5 जवान शहीद हो गए हैं और 21 जवान लापता हैं। ​रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। सीएम के इस अपडेट के बाद लगभग डेढ़ बजे इस बात की पुष्टि की गई है कि 22 सुरक्षाकर्मियों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया है। यानी नक्सली हमले में अब तक 22 जवान शहीद हुए हैं।

    राहुल गांधी ने भी जताया दुख
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हमले पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्य​क्त की हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'छत्तीसगढ़ में युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। लापता जवानों का पता लगाने और उनका बचाव करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह घायलों की जल्द से जल्द देखभाल सुनिश्चित करे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+