प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- पिछले तीन महीने में हुई तीन पत्रकारों की हत्या
लखनऊ। यूपी में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी और बसपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले ट्वीट कर योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका गांधी ने सिलसिलेवार तरीके से बीते 3 महीने में पत्रकारों की हुई हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है।
Recommended Video

पत्रकारों को सुरक्षा देने में सरकार का रवैया निंदनीय
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यूपी में पत्रकारों की हत्या और उत्पीड़न पर ट्वीट करते हुए लिखा, '19 जून- शुभममणि त्रिपाठी की हत्या, 20 जुलाई- विक्रम जोशी की हत्या, 24 अगस्त- रतन सिंह की हत्या, बलिया। पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या। 11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR। यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है।'
ये दो दिन का अपराध मीटर है- प्रियंका गांधी
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्। ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।'
प्रियंका गांधी के ट्वीट का यूपी पुलिस ने दिया ये जवाब
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब देते हुए यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश में रविवार एवं सोमवार को उल्लिखित घटनाओं के संदर्भ में #UPPolice की कार्यवाही एवं घटना के कारणों को भी जानना जरूरी है।' यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य है एवं यहां लगभग 24 करोड़ की आबादी निवास करती है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications