कृषि कानून पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों का अपमान कर रही है ये सरकार

कृषि कानून पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों का अपमान कर रही है ये सरकार

लखनऊ, 25 जुलाई: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार की आंख का पानी मर चुका है। किसान संगठनों के अनुसार आंदोलन में लगभग 500 किसान शहीद हो चुके हैं। किसान राह देख रहे हैं कि कब सरकार उनकी बात सुने।

Recommended Video

    Farmers Protest: Priyanka Gandhi ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi criticizes central government on agriculture law

    प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसने काले कृषि कानूनों पर किसानों की मंशा जानने की कोई कोशिश की और न ही उसके पास शहीद किसानों का कोई आंकड़ा है। अपने खरबपति मित्रों का चश्मा लगाकर आंखों का पानी मार चुकी ये सरकार बस किसानों का अपमान किए जा रही है। #काले_कृषि_कानून_वापस_लो'

    इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा कि, इस सरकार की आंख का पानी मर चुका है। किसान संगठनों के अनुसार आंदोलन में लगभग 500 किसान शहीद हो चुके हैं। किसान राह देख रहे हैं कि कब सरकार उनकी बात सुने। लेकिन, भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसके पास आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत का आंकड़ा है और न ही उसने इन काले कानूनों पर किसानों की मंशा जानने के लिए कोई अध्ययन कराया।

    कहा कि मैंने लखनऊ में किसान संगठनों के नेताओं से बात की। किसान पंचायतों के दौरान भी किसानों का मत जानने का मौका मिला। सबका यही कहना है कि सरकार उस किसान का नाम बता दे जिससे पूछ कर ये कानून बनाए गए हैं। पूरे देश को पता है कि ये कानून किसी भी किसान से पूछ कर नहीं बनाए गए हैं। ये तो "हम दो, हमारे दो" के फायदे के लिए हैं। सरकार के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं। सरकार के इन जवाबों से उसकी कलई और ज्यादा खुलती जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+