पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका गांधी का केंद्र से सवाल, पूछा- आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है?

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका गांधी का केंद्र से सवाल, पूछा- आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है?

लखनऊ, जून 11: लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है? दरअसल, शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। आज पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Petrol Diesel की कीमतों को लेकर Modi Govt. पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticized the central government on the rising prices of petrol and diesel

    पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका का केंद्र से सवाल
    कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी ने शुक्रवार 11 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर/बैरल थी, उस समय देश में पेट्रोल डीजल के दाम
    पेट्रोल: 63.99 रू/ लीटर
    डीजल: 50.25 रू/ लीटर
    आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 69.79 डॉलर बैरल हैं, लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम
    पेट्रोल: 95.31 रू/लीटर
    डीजल: 86.22 रू/लीटर
    आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है?

    प्रियंका ने बताया क्या मिल सकता था 2.74 लाख करोड़ में
    प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट करते हुए कहा, महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूले: 2.74 लाख करोड़। इस पैसे से क्या मिल सकता था-
    - पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़)
    - 718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट
    - 29 राज्यों में एम्स अस्पताल
    - 25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मदद
    मगर मिला कुछ भी नहीं।

    सरकार ने कमाए 2.5 लाख करोड़, आम लोगों को क्या मिला?
    इससे पहले कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला?
    6 जून 2020 को
    पेट्रोल का दाम: 71 रू
    डीजल का दाम: 69 रू

    6 जून 2021
    पेट्रोल का दाम: 95 रू
    डीजल का दाम: 85 रू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+