पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर सरकार ने कमाए 2.5 लाख करोड़, आम लोगों को क्या मिला? प्रियंका गांधी ने पूछा
लखनऊ, जून 10: पेट्रोल और डीजल पर बीते एक साल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कमाए है। यह बात कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार 10 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से पूछा- आप लोगों को क्या मिला? आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 'जिम्मेदार कौन?' अभियान चल रखा है। इस अभियान के तहत प्रियंका गांधी हर रोज फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से मोदी सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा दी है।

सरकार ने कमाए 2.5 लाख करोड़, आम लोगों को क्या मिला?
कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार 10 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला?
6 जून 2020 को
पेट्रोल का दाम: 71 रू
डीजल का दाम: 69 रू
6 जून 2021
पेट्रोल का दाम: 95 रू
डीजल का दाम: 85 रू
22 बार बढ़ चुके है पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि तेल कंपनियों ने गुरुवार को आम आदमी को थोड़ी राहत दी है, आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मालूम हो कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 22वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 5.24 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है।
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications